Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

दिल्ली हाफ मैराथन में केन्या का दबदबा, पुरुषों में मटाटा और महिलाओं में रेंगरुक ने जीता खिताब

इससे पहले 2006 में फ्रांसिस किबिवॉट और लिनिथ चेपकुरुई ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

12 Oct 2025

दिल्ली हाफ मैराथन में केन्या का दबदबा, पुरुषों में मटाटा और महिलाओं में रेंगरुक ने जीता खिताब

नई दिल्ली। अनुभवी केन्याई धावकों एलेक्स नजियोका मटाटा और लिलियन कसाइट रेंगेरुक ने अलग-अलग रणनीतियों का इस्तेमाल करते हुए रविवार को 20वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। यह दूसरी बार है जब इस प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में केन्याई धावकों ने एक साथ जीत दर्ज की है। इससे पहले 2006 में फ्रांसिस किबिवॉट और लिनिथ चेपकुरुई ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

मटाटा का शानदार प्रदर्शन

पिछले वर्ष उपविजेता रहे एलेक्स मटाटा ने इस बार शुरुआत से ही आक्रामक दौड़ लगाते हुए बाकी धावकों से बढ़त बनाई। 10 किमी. का पहला चरण उन्होंने अपने साथी रुबेन रोनो के साथ 28:43 मिनट में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने गति बढ़ाई और अंत तक अकेले दौड़ते हुए 59:50 मिनट में फिनिश लाइन पार की। यह उनका इस वर्ष का पांचवां हाफ मैराथन खिताब है। दूसरे स्थान पर इथियोपिया के बायेलिग्न तेशागर (1:00:22) रहे, जबकि तीसरे स्थान पर केन्या के जेम्स किपकोगेई (1:00:25) रहे।

रेस के बाद मटाटा ने कहा कि पिछले साल मैं दूसरे स्थान पर था, इसलिए इस बार मेरा लक्ष्य जीतना था। कोर्स की जानकारी होना और मौसम का साथ मिलना मेरे लिए फायदेमंद रहा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ने का नहीं, बल्कि सिर्फ जीतने का लक्ष्य था।

रेंगेरुक की रोमांचक स्प्रिंट फिनिश

महिला वर्ग में रेंगेरुक ने धैर्यपूर्ण दौड़ लगाते हुए अंतिम क्षणों में शानदार स्प्रिंट के दम पर खिताब जीता। उन्होंने 1:07:20 समय में रेस पूरी की, जो दूसरे स्थान पर रही इथियोपिया की मेलाल बिरातु से मात्र एक सेकंड तेज रही। मुलात टेक्ले तीसरे स्थान पर रहीं।

रेंगेरुक ने कहा, “रेस काफी कठिन थी लेकिन मैंने रणनीति के अनुसार धैर्य रखा और आखिर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चोट से वापसी के बाद यह मेरे लिए खास जीत है।”

विजेताओं को कुल 2,60,000 अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी में से 27,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिला।

भारतीय धावकों में अभिषेक पाल और सीमा का जलवा

भारतीय एलीट वर्ग में अनुभवी धावक अभिषेक पाल ने 1:04:17 समय में रेस पूरी कर अपना तीसरा वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन खिताब जीता। महिला वर्ग में सीमा ने डेब्यू में ही 1:11:23 का समय निकालते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया। दोनों को 4 लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

जीत के बाद अभिषेक ने कहा, “मैंने इस बार शुरुआत से ही लीड बनाए रखी। कोर्स बेहद शानदार था। अब हम टाइमिंग सुधारने पर काम करेंगे।”

सीमा ने कहा, “थोड़ा रिकॉर्ड से पीछे रह जाने का अफसोस है, लेकिन यह मेरे लिए एक शानदार शुरुआत है। कुछ महीनों की और ट्रेनिंग के बाद मैं और बेहतर कर सकती हूं।”

दूसरा स्थान (पुरुष): किरण मात्रे (1:04:57)

तीसरा स्थान (पुरुष): मोहम्मद अलीम (1:05:20)

दूसरा स्थान (महिला): उजाला (1:15:41)

तीसरा स्थान (महिला): संजीवनी जाधव (1:15:52)

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली हाफ मैराथन में केन्या का दबदबा, पुरुषों में मटाटा और
इससे पहले 2006 में फ्रांसिस किबिवॉट और लिनिथ चेपकुरुई ने यह उपलब्धि हासिल की थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News